आंवले के साथ इस चीज को मिलाकर बनाएं इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक, मिलेंगे और भी फायदे

आंवले के साथ इस चीज को मिलाकर बनाएं इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक, मिलेंगे और भी फायदे

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस काफी खतरनाक है। इसने कई घरों के चिराग बुझा दिए तो कई घरों को अनाथ बना दिया है। ऐसे में इससे जितना हो सके बचा जाए। इसलिए मास्क जरूर पहने और दो गज की दूरी बना कर रखें। वहीं इस महामारी से निपटने के लिए सरकार ने भी 18+ वालों को टीका लगवा रही है, जिसकी शुरूआत एक मई से हो गई है। हांलाकि टीका उपलब्ध ना होने की वजह से कई राज्यों में टीकाकरण को टाल दिया गया था। ऐसे में जब आपके राज्यों में टीकाकरण नहीं हो रहा है तब तक अपने इम्यून सिस्टम को जितना हो सके मजबूत रखने की कोशिश करें। तो आइए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे इम्यून को मजबूत रखें। 

पढ़ें- लिवर को स्वस्थ रखने से लेकर प्रतिरक्षा सुधारने तक का काम करता है यह पौधा, जानें इसके खास फायदे

फल और हरी सब्जियां काफी फायदेमंद होती है, इनके सेवन से हमारा इम्यून काफी मजबूत होता है। उन्हीं में एक है आंवला जो काफी लाभकारी फल होता है। इसलिए इस समय आंवला का सेवन जितना हो सके उतना करें। वहीं उसके साथ अगर मोरिंगा का भी सेवन करते हैं तो वो हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को काफी बेहतर बनाता है। 

आंवले के फायदे (Health Benefits of Amla in Hindi):

आंवले को सबसे प्राचीन आयुर्वेदिक औषधियों में से एक माना जाता है। इसमें जीवाणु-रोधी गुण तो होते ही हैं, साथ ही यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है और बीमारियों के खिलाफ लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। 

आंवले के अन्य फायदे 

आंवले को हड्डियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है और साथ ही यह पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाता है। नियमित रूप से आंवले का जूस पीने से खून भी साफ होता है और रक्त संबंधित विकार भी दूर होते हैं। इसके अलावा आंवले को दिल के लिए भी लाभदायक माना जाता है। 

मोरिंगा के फायदे (Health Benefits of Moringa or Amla in Hindi):

मोरिंगा यानी सहजन शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों, खनिज पदार्थों और विटामिन का बेहतरीन स्रोत है। इसी वजह से इसे 'सूपरफूड' भी कहा जाता है। यह भी विटामिन-सी से भरपूर होता है। इसके सेवन से न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है, बल्कि यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है और डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है। 

कैसे बनाएं आंवला और मोरिंगा का ड्रिंक (How to Make Amla and Moringa Drinks)

इम्यूनिटी बढ़ाने वाला यह ड्रिंक बनाने के लिए पहले आधा चम्मच मोरिंगा पाउडर या 5-10 मोरिंगा के पत्ते लें और एक आंवले का रस निकाल लें। फिर आधा गिलास पानी में उसे अच्छे से मिलाएं। अब आपका इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक तैयार है। आप इसका सेवन सुबह भी कर सकते हैं या फिर चाहें तो खाने के साथ भी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

काढ़े का ज्यादा इस्तेमाल पहुंचा सकता है नुकसान

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।